फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कार हादसा: रेस्क्यू टीम को मिला चौथा शव, 1 की तलाश अभी भी जारी

Sat, 20 Oct 2018 07:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव कार हादसे में टीम को नहर से दो लोगों के शव मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बांगरमऊ में हुए दर्दनाक कार हादसे में लापता चौथे व्यापारी मिथुन का शव घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर मिला। पीड़ित परिजनों के साथ ही कस्बे के लोगों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग को लेकर शवों को सड़क पर रख उन्नाव हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे करीब 2 घन्टे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामले से जुड़े हर बिंदु पर जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले देर रेस्क्यू टीम को नहर में गोसवा पुल से 1 किलोमीटर की दूरी पर दत्तेहाट गांव के पास सूरज गुप्ता का शव मिला था।

उन्नाव कार हादसे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी थी। कार में पांच लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार को टीम ने लापता व्यापारी मिथुन का शव बरामद किया। टीम कार सवार सभी लोगों की तलाश में जुटी हुई है। 

घटना उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोस कुतुब नहर की है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गयी थी। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने कार नहर से बाहर निकाल पाई थी। तब से लापता लोगों को पुलिस, गोताखोर टीम खोजने में जुटी है।
 
विज्ञापन

उन्नाव कार हादसे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार सवार सभी पांच लोग बांगरमऊ कस्बे के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार कार में संजय चौधरी पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला चौधराना, रामजी गुप्ता पुत्र रामनाथ संडीला रोड, सूरज गुप्ता पुत्र रमेशचन्द्र निवासी मोहल्ला अस्पताल रोड, मिथुन पुत्र सुंदरलाल निवासी टेढ़ी बाजार बांगरमऊ, अजय गुप्ता पुत्र स्व शिवगोपाल गुप्ता मोहल्ला गुलाम मुस्तफा बांगरमऊ निवासी हैं। टीम को कार के अंदर से दो मोबाइल सेट मिले हैं जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें