फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो दिन बाद नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव

Wed, 18 Mar 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के नहड़ी में रविवार को भेड़ चराने गया युवक लापता हो गया था। मामले में पुलिस ने युवक के रिंद नदी में गिरने की आशंका पर छानबीन शुरू करवाई थी। मंगलवार को एसडीआरएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के दौरान युवक का शव गांव के बाहर नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

नहड़ी निवासी श्याम लाल (26) पुत्र शिव प्रसाद रविवार को रिंद नदी किनारे भेड़-बकरियां चराने के लिए गया था। रात तक घर न लौटने पर उसके भाई रामलाल ने सोमवार सुबह शिवली थाना में गुमशुदी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसका भाई मानसिक रूप से कमजोर था। रविवार को वह भेड़-बकरियां चराने के लिए रिंद नदी के किनारे गया था। शाम को मवेशी घर लौट आए लेकिन भाई नहीं आया तो परिजन ने खोजबीन की। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने युवक के रिंद नदी में डूबने की आशंका जाहिर कर सोमवार को ही एसडीएआरएफ की मदद से रिंद नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया था। सोमवार को सफलता न मिल पाने पर मंगलवार सुबह 10 बजे एसडीआरएफ ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया था। दोपहर 12 बजे के करीब एसडीआएफ को युवक का शव गांव के सामने ही नदी में उतराता मिला। शव मिलते ही श्याम लाल की मां पार्वती, भाई गोरेला, रामलाल, कुलदीप, रामदास, बहन सुधा, श्यामा रोने लगे।
विज्ञापन

परिजन ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगा शव नहीं उठने दिया। हालांकि कुछ देर बाद परिजन पुलिस के समझाने पर शांत हो गए। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें