इन मदों में बढ़ाए गए हैं रुपये
पार्कों के रखरखाव के मद में 11 करोड़, कार्यालय भवन के मद में 8 करोड़, मार्ग प्रकाश के मद में 8 करोड़ 90 लाख, स्वास्थ्य सामग्री के मद में 5 करोड़ , यातायात संकेतक अनुरक्षण के मद में डेढ़ करोड़, सीएम ग्रिड योजना में 263 करोड़, पुलिया और गली पिट के निर्माण के मद में दो करोड रुपये बजट बढ़ाया गया है।
महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक
एक करोड़ रुपये से घाटों की सफाई कराई जाएगी। करीब 10 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण सहित 51 विकास कार्य और नामकरण के कई प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर आयुक्त सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।