फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपूर बिठूर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो रिश्तेदार भाइयों की मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:55 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र के परियर पुल पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो रिश्तेदार भाइयों की मौत हो गई। हादसे में नगर निगम ऑपरेटर राहुल निषाद (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार होटल वेटर सुजीत निषाद (25) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो रिश्तेदार भाइयों की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बिठूर के बाकरगंज भिड़इया निवासी राहुल निषाद नगर निगम में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। रविवार रात वह अपनी बाइक से उन्नाव के मरौंदा जमालनगर निवासी अपने बुआ के बेटे सुजीत निषाद को उसके घर छोड़ने जा रहा था। दोनों परियर पुल पहुंचे थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। राहुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन

वहीं, गंभीर रूप से घायल सुजीत को बिठूर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सुजीत होटल में वेटर का काम करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिठूर पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें