फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुर्गा पंडालों की सुरक्षा में तैनात रहेगी दो कंपनी पीएसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शारदीय नवरात्र और दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। शहर में 372 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी और 17 बड़े आयोजन होंगे। पंडालों की सुरक्षा में दो कंपनी पीएसी, फ्लड कंपनी और मिशन शक्ति की महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। डांडिया-गरबा कार्यक्रमों में महिला सिपाही सादे कपड़ों में निगरानी करेंगी। अव्यवस्था होने पर बीट और हल्का प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने थाना प्रभारियों को पंडालों का निरीक्षण करने और आयोजकों से समन्वय बनाने के निर्देश दिए। शोभायात्राओं और पंडालों में निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन कराने तथा अश्लील गाने रोकने के लिए डीजे संचालकों से भी बात की जाएगी। पिछले वर्षों में विवाद वाले स्थानों की विशेष निगरानी होगी। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल और एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में परेड ग्राउंड से फ्लैग मार्च निकला। घुड़सवार पुलिस समेत जवानों ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर संदिग्धों व वाहनों की जांच की। मार्च में डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव समेत अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें