घटना के बाद रोते बिलखते परिजन और लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के अंतःपुर गांव में सूरत लाल संखवार की दीवार छप्पर सहित गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई वहीं एक अधेड़ घायल हो गया। छप्पर और दीवार गिरने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आननफानन मलबा हटाया लेकिन तबतक दोनों बच्चों की सांसें थम चुक थी। वहीं घायल अधेड़ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।