फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत की तारबाड़ी में करंट से चिपककर दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 16 May 2019 05:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
करंट से चिपककर दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तारबाड़ी में करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह घटना महोबा कोतवाली के ग्राम पलका की है। यहां नहाने के बाद खेत में लगी तारबाड़ी में गीले कपड़े डालना दो बच्चों के लिए मौत का सबब बन गया।

 
विज्ञापन

एक किसान ने जानवरों से खेत की रखवाली के लिए चारों चरफ तारबाड़ी लगाकर उसमें करंट उतार दिया। नहाने के बाद दो बच्चों ने जैसे ही तारबाड़ी में गीले कपड़े डाले वह करंट की चपेट में आ गए।

अमन (11) पुत्र महेश व रवि (10) पुत्र मुकेश ने तड़पकर दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे मध्य प्रदेश के सतना के ग्राम पिपरा निवासी हैं। दोनो रिश्तेदारी में आये थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें