फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बंसनपुर गांव में तालाब मेें नहाने गया किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। वहीं रूरा में थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुरवा गांव के बाहर मवेशियों को चराने गए एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के बंसनपुरवा गांव निवासी राजमिस्त्री संतोष का बेटा मयंक (14) रविवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
सूचना के बाद एफएसओ कृष्ण कुमार दमकल कर्मियों के साथ घटना स्थल पहुंचे। कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे शव बरामद कर लिया। किशोर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर रूरा के लक्ष्मनपुरवा गांव निवासी अवधेश का बेटा सत्यम (8) रविवार की दोपहर को मवेशियों को चराने अडरेपुरवा गांव की ओर गया था। वहां तालाब में भैंस चली गई। भैंस को बाहर निकालने के लिए सत्यम भी पानी में उतरा। तालाब गहरा होने से वह डूब गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। हालांकि तालाब से बाहर निकलने से पहले उसकी मौत हो गई।
बच्चे की मौत पर मां आशा गश खाकर गिर पड़ी। पिता की सूचना पर सिठमरा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में डेरापुर तहसीलदार लाल सिंह यादव पहुंचे और परिजनों को को ढांढस बंधाया। तहसीलदार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता परिवार को दी जाएगी।
धरिया नाले में डूबे युवक का शव मिला
संदलपुर। धरिया नाले में नहाते समय डूबे जैतापुर के युवक का शव दूसरे दिन पेड़ में फंसा मिला। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
थाना मंगलपुर के जैतापुर गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह (25) शनिवार दोपहर साथियों के साथ पांच सौ मीटर दूर धरिया नाले में नहाने गया था। बारिश के कारण इस समय धरिया नाला उफान पर है। इस दौरान पैर फिसलने से वह बीच बहाव में डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चला। रविवार को दूसरे दिन ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की।
करीब पांच घंटे बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव पेड़ में फंसा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी अफसरों को दी गई है। आर्थिक मदद के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें