हंसती खेलती जिंदगी में कब वीराने में बदल जाए किसी को पता नहीं होता है कुछ ऐसा ही महोबा के श्रीनगर निवासी इस परिवार के साथ हुआ। दो हंसते खेलते परिवार एक पल में उजड़ गए। जहां खुशियों का माहोल था वहां मातम होने लगा। चूड़ियों की खन खन की जगह चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जानिए क्या है पूरा मामला...
महोबा जिले के डिगरिया गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की पंजाब प्रांत के जनपद फिरोजपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक तलमंडी स्थित राइस मिल में मुनीम का कार्य करते थे। शुक्रवार को दोनों चचेेरे भाइयों के शव गांव आते ही कोहराम मच गया। ग्राम डिगरिया निवासी मनोज कुमार (25) पुत्र करन सिंह यादव व उसका चचेरा भाई पुष्पेंद्र (31) पुत्र रमेश यादव सात वर्षों से पंजाब में रहकर काम करते थे।