फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुल की रेलिंग से टकराई, भाई की शादी में जा रहे चचेरे भाइयों की मौत 

Sun, 07 Jul 2019 07:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद गाड़ी की जांच करति पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई में पिहानी हरदोई मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सई नदी पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार फतेहपुर जिला निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार सवार कन्नौज के युवक की बरात में शामिल होने पिहानी के ग्राम अचलपुर जा रहे थे। औरैया निवासी कार चालक का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन


फतेहपुर के थाना बिंदकी के ग्राम रूसी निवासी अनूप कश्यप (23) पुत्र मुन्नीलाल की बहन कन्नौज के ग्राम नसरापुर निवासी रवि को ब्याही है। शनिवार को रवि के छोटे भाई राजीव की शादी थी। शादी मेें शामिल होने के लिए अनूप चचेरे भाई सुशील पुत्र बाबूराम के साथ नसरापुर आया था।

 

देर रात बरात में शामिल होने के लिए अनूप व सुशील, नसरापुर निवासी राजेश (35) पुत्र भूरालाल, उसके बेटे आयुष (9) व पवन (25) पुत्र राधेश्याम समेत औरैया के दिबियापुर के ग्राम साहीपुर निवासी चालक कन्हैया कार से पिहानी के ग्राम अचलपुर जा रहे थे। हरदोई पिहानी मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सई नदी पुल की रेलिंग से टकरा गई।

हादसे में अनूप और सुशील समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से हादसे की जानकारी पर कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सफारी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक अनूप और सुशील की सांसें थम गईं थीं।

 
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बहनोई रवि समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। रविवार सुबह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। लवकुश ने बताया कि अनूप उसका छोटा भाई था। माता-पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है।

अनूप अविवाहित था और खेती के काम में उसका हाथ बंटाता था। चचेरा भाई सुशील तीन भाइयों में मंझला था।  पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक अनूप के बहनोई रवि ने बताया कि कार चालक कन्हैया का हादसे के बाद पता नहीं है। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि चालक को तलाश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें