फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रंजिश में दो भाइयों को घेरा, छोटे भाई के पेट में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चमनगंज थानाक्षेत्र के नाला रोड स्थित बर्फखाना मस्जिद के पास शनिवार देर रात रंजिश में बाइक सवार तीन युवकों ने दो सगे भाइयों को घेरकर पीटा। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे से छोटे भाई शहजाद आलम (29) के पेट में गोली मार दी। घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दयान, रियाज उर्फ खटोला और मूलगंज के हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ काना के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने रियाज को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नाला रोड खलवा निवासी शादाब आलम ने पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर की रात करीब दो बजे खाना खाने के बाद वह टहलने निकले थे। घर के पास उनका छोटा भाई शहजाद भी टहल रहा था। उसी दौरान कंघी मोहाल की ओर से बाइक पर आए दादा मियां चौराहा निवासी दयान, चमनगंज निवासी रियाज उर्फ खटोला और सलमान उर्फ काना ने रंजिश में गालीगलौज शुरू कर दी। दोनों भाई बचने के लिए बर्फखाना मस्जिद की ओर भागे, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पीटने लगे।
आरोप है कि सलमान और दयान के कहने पर रियाज ने तमंचा निकालकर शहजाद को गोली मार दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया। शादाब ने 112 पर सूचना दी। इसके बाद वह फहीम अहमद और जैद के साथ शहजाद को हैलट ले गए। एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मई 2023 में मूलगंज निवासी सानिश ने सलमान उर्फ काना समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि मो. सैफ उर्फ भोलू की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले की सुनवाई फिलहाल कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें