उन्नाव में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका 6 वर्षीय बेटा शुक्रवार मवेशी चराने गया था। साथ में गांव के ही दो किशोर मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान दोनों किशोरों ने बच्चे को टॉफी का लालच दिया। इस दौरान दोनों लड़कों ने बच्चे के साथ बारी-बारी से कुकर्म किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों किशोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पीड़ित बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।