फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेश्वर मंदिर के कुंड में डूबने से दो किशोरों की मौत, घर पहुंची खबर तो बदहवास हो गए परिजन

Mon, 05 Aug 2019 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में पुखरायां भोगनीपुर क्षेत्र के कालेश्वर मंदिर परिसर के कुंड में स्नान कर रहे दो किशोरों की अधिक गहराई में जाकर डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों को कुंड से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान दोनों किशोरों की मौत हो गई। हादसे से दोनों परिवार रो-रोकर बेहाल है। हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी गई। 
विज्ञापन


रविवार को अमरौधा कस्बे के कटरा मोहाल निवासी सत्येंद्र का पुत्र सत्यम (16) और शिवशंकर का पुत्र आशुतोष (17) समेत छह किशोर पौराणिक कालेश्वर मंदिर के कुंड में नहाने गए थे। कुंड में नहाते वक्त सत्यम और आशुतोष अधिक गहराई में चले गए। कुछ देर बाद साथियों को जानकारी होने पर शोर मचाया। पुलिस चौकी अमरौधा के इंचार्ज रूपेश कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन

भोगनीपुर स्थित कालेश्वर मंदिर परिसर में बना है कुंड 

पानी में खोजबीन करने के कुछ देर बाद दोनों किशोर मिले। आनन-फानन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरौधा ले गए, लेकिन सुविधाएं न से इलाज नहीं हो सका। मौके पर मिले फार्मासिस्ट भगवान सिंह ने सीएचसी पुखरायां ले जाने की सलाह दी। सीएचसी चिकित्सक डॉ मनोज कुमार ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 

बता दें कि अमरौधा के नोनापुर इंटर कॉलेज नोनापुर में सत्यम और ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में आशुतोष कक्षा-12 के छात्र थे। इधर, मौत की जानकारी होने पर दोनों मां रेनू देवी ओर सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। कोतवाल ऋषीकांत शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली।

तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी राजीवराज, तहसीलदार लाल सिंह यादव एवं हल्के के लेखपाल निगम सिंह मौके पर पहुंचे। बताया कि रिपोर्ट लिखने के बाद मुआवजे के लिए समुचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें