फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑनलाइन सट्टा खेल रहे दो सटोरिया गिरफ्तार, मास्टर एजेंट व उसका साथी फरार

Sun, 24 May 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना पुलिस ने जवाहर नगर वार्ड स्थित एक घर में छापा मार कर आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि रूरा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने शुक्रवार रात टीम के साथ जवाहर नगर स्थित एक घर में छापा मारा। टीम ने कमरे से नगर के गांधी नगर निवासी आकाश कुशवाह व जवाहर नगर निवासी इस्तकार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल व 700 रुपये बरामद किए हैं। दोनों ने बताया कि ऑनलाइन वेबसाइट पर नगर के जवाहर नगर निवासी अन्नू दुबे ने उन दोनों को आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए आईडी बनवा कर दी थी जबकि मैच की अपडेट लेने व सट्टा का भाव जाने के लिए एक मोबाइल ऐप का प्रयोग करते थे। सट्टा में हार-जीत की रकम वह दोनों अन्नू के साथी गांधी नगर निवासी गोलू कटियार उर्फ सोनू से वसूलते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें