फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुत्ते को घसीटकर नहर में फेंकने में दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता में कुत्ते को नहर में फेंककर हत्या करने के आरोप में दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह रिपोर्ट उम्मीद एक किरण संस्था के मयंक त्रिपाठी ने दर्ज कराई है। कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए नहर में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अनुसार 13 मार्च की शाम करीब पांच बजे एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें हंसपुरम निवासी जितेंद्र सिंह एक लड़के के साथ रस्सी में बंधे कुत्ते को घसीटते हुए ले जाता दिखा था। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें