फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाराम हत्याकांड की जांच प्रभावित करने की कोशिश : नरेंद्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पिता राजाराम वर्मा की हत्याकांड की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। लखनऊ और कानपुर के कुछ अधिकारी राजनैतिक दबाव में आकर जांच प्रभावित करना चाहते हैं। न्याय न मिला तो मैं लखनऊ जाकर सीएम से मदद की गुहार लगाऊंगा। यह कहना है अधिवक्ता राजाराम के बेटे और हत्याकांड के वादी नरेंद्र देव का। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता में जांच प्रभावित करने के प्रयासों का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नरेंद्र देव ने कहा कि करोड़ों रुपये की जमीन के चक्कर में उनके पिता की 22 दिसंबर 2021 को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने घटना की रिपोर्ट नवाबगंज थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि, तत्कालीन इंस्पेक्टर (वर्तमान में बर्खास्त) आशीष कुमार द्विवेदी ने मामले की जांच की। नरेंद्र देव का आरोप है कि विवेचक आशीष ने मुख्य साजिशकर्ताओं को पूरे घटनाक्रम में क्लीनचिट दे दी। नवाबगंज पुलिस ने इस मामले में चौबेपुर के हत्यारोपी दिलनियाज और रोहित यादव, सुपारी लेने के आरोपी फत्तेपुर के अंकित यादव और नवाबगंज भोपालपुरवा के राम खिलावन को जेल भेजा था। एफआईआर में दर्ज राजबहादुर का नाम निकाल दिया था। नरेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच हो। साथ ही साजिशकर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें