फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: अनियंत्रित हो आपस में भिड़ीं दो बाइकें, वृद्धा की दर्दनाक मौत, अन्य हादसे में दो घायल

Fri, 28 Oct 2022 06:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

मौरावां थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो जाने से एक वृद्धा की मौत हो गई। वो अपने बेटे, बहू और पौत्र-पौत्री के साथ दो बाइकों से खेत गई थीं। वहीं, पुरवा में भी बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के मौरावां थानाक्षेत्र के गांव हिलौली में मंगलवार को खेत से घर आ रहे परिवार की दो बाइकें मौरावां-बछरावां मार्ग पर आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार बुजुर्ग मां, बेटा, बहू और दोनों बच्चे घायल हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए लखनऊ लेकर जाते समय मौत हो गई।

विज्ञापन

मौरावां के गांव हिलौली के मोहल्ला केशी निवासी त्रिभुवनलाल शर्मा की पत्नी महेश्वरी (60) अपने बेटे जीतू, बहू रोशनी, पौत्र अभय, पौत्री काव्या के साथ मंगलवार को दो बाइकों से खेत गई थी। शाम को घर लौटते समय मौरावां-बछरावां मार्ग पर संदाना तिराहे से पहले बाइकें अगल बगल चल रही थीं।
कुछ दूरी पर दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। सभी बाइक सवार सड़क किनारे खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें निकालकर गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। महेश्वरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मां की मौत से पूरा परिवार बेहाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
वहीं, पुरवा थाना क्षेत्र  बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। पुरवा मौरावां रोड पर रामकली बुद्धी लाल साहू शिक्षण संस्थान के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें मौरावां निवासी बहनोई असलम के घर जा रहे रायबरेली के बछरावां के गांव सईगो निवासी शाहिद (26) की बाइक सामने से आ रही 40 वर्षीय सुमेर की गाड़ी से टकरा गई। एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें