फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 'टाइगर' का हमला तेज, जूनियर डॉक्टर आईसीयू में भर्ती, 12 नए रोगी डेंगू संक्रमित

Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जूनियर डॉक्टर समेत 12 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह नगर में अब तक डेंगू संक्रमितों की संख्या 112 हो गई और एक्टिव केस 47 हैं।
विज्ञापन
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू फैलाने वाले टाइगर मच्छर (एडीज एजिप्टाई) ने हमला तेज कर दिया है। गुरुवार को 22 रोगियों की डेंगू पॉजीटिव रिपोर्ट दी है। इनमें 12 संक्रमित नगर के हैं। इन संक्रमितों के अलावा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग का एक जूनियर डॉक्टर भी डेंगू की चपेट में आ गया है। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

विज्ञापन


अन्य डेंगू रोगी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। डेंगू के संक्रमण का फैलाव बढ़ता जा रहा है। डेंगू के कुछ रोगियों के गुर्दे और लिवर पर भी असर आ रहा है। रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट तेजी से घट रहा है। इससे उन्हें प्लेटलेट्स दी जा रही हैं। हैलट समेत निजी क्षेत्र के ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है।

एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जहां संक्रमित मिल रहे हैं, वहां मलेरिया विभाग की टीम भेज कर सोर्स रिडक्शन कराया जा रहा है। नगर में इस वर्ष जनवरी से अब तक 112 डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनमें नगरीय क्षेत्रों के सौ और ग्रामीण इलाकों के 12 संक्रमित हैं। नगर में इस समय डेंगू एक्टिव केस की संख्या 47 हो गई है।

विज्ञापन

नगर के 20 मोहल्लों में डेंगू संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में संक्रमितों की संख्या बढ़नी लगी है। शिवराजपुर की वंदना (40) पुत्री राजकुमार, गुलशन (18) पुत्र राजेंद्र , आकाश (22) पुत्र रामचरण को डेंगू की पुष्टि हुई है।

इनके अलावा विनायकपुर के महेंद्र (32) पुत्र समीर कुमार , केशवनगर भूमि गुप्ता (20) पुत्री अरुण कुमार गुप्ता , मंधना के भूपेंद्र (9) पुत्र आवंतिका यादव, आवास विकास हंसपुरम के अनुराग सचान (35) पुत्र अश्विनी कुमार, पनकी के अखिल कुमार (16)  पुत्र सरिता सिंह, कल्याणपुर के आराध्य (10) पुत्र रवींद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।

साथ ही, गोविंदनगर के राजेश कुमार (38), जमुनिया बाग रेलवे कालोनी की लता (34), फजलगंज रेलवे कालोनी के आशीष सिंह (16) की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। इनमें दो रोगी रेलवे हॉस्पिटल, तीन रोगियों का शिवराजपुर हॉस्पिटल और बाकी रोगियों का सर्वोदयनगर और गोविंदनगर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

निजी पैथोलॉजी डेंगू पॉजीटिव का सैंपल भेजें
निजी पैथोलॉजियों में डेंगू और स्वाइन फ्लू (एच1एन1) निकलने वाले रोगियों का एक सैंपल जांच के लिए उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भी भेजा जाएगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उर्सला और मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच निशुल्क की जा रही है। निजी पैथोलॉजियों के पॉजीटिव रिपोर्ट की समय से सूचना न दिए जाने पर रोग निरोधात्मक कार्य में देर हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें