हरदोई के पाली में शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज से बाइक से बरगदिया गांव जा रहे युवकों की बाइक में कौसिया मंदिर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनभावन गंज निवासी मनोज (23) गुरुवार की सुबह बाइक से शाजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसेनगंज निवासी फूूफा रजत पाल के यहां गया था। दोपहर में वह फुफेरे भाई रजनीश (28) के साथ बाइक से रूपापुर के पास स्थित ग्राम बरगदिया निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहा था।