हरदोई के सण्डीला कोतवाली इलाके के कताइमिल चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आसू तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर दोनों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।