फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: आग से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, आर्थिक मदद की मांग

Fri, 03 May 2024 05:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
मौके पर जली फसल देखते किसान व उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सहार क्षेत्र के गांव पुर्वा खुते में गुरुवार की रात गेहूं के खेत में आग लग गई। इसे देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। आग से दो बीघा फसल जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन

गांव पुरवा खुते निवासी राजेंद्र सिंह ने गांव के बाहर स्थित छह बीघा खेत बटाई पर लिए हैं। इन खेतों में उसने गेहूं की फसल की पैदावार की है। गुरुवार की रात लगभग 11 बजे खेत में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने राजेंद्र सिंह को दी।
मौके पर पहुंचे राजेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शुक्रवार को बिधूना तहसील के अधिकारियों को दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें