फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में घंटो बत्ती गुल रहने के बाद भी नहीं चलाया जनरेटर, दो शिशुओं की गर्मी से मौत 

Sun, 09 Oct 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
महोबा के जिला महिला अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि रात में बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलाए जाने से गर्मी के कारण बच्चों की मौत हो गई। वहीं, डाक्टर बच्चों को कम दिन व कम वजन का होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। बच्चे अस्पताल के न्यू बॉर्न केयर सेंटर में भर्ती थे। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदो निवासी अंजली पत्नी भगवानदास को चार दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लाया गया था। अगले दिन अंजली ने शिशु को जन्म दिया। नवजात शिशु कमजोर होने के चलते उसे न्यू बोर्न केयर सेंटर में भर्ती किया गया।

शुक्रवार की रात नवजात शिशु की मौत हो गई। इसी प्रकार ग्राम गंज निवासी विटोला पत्नी सोनू के छह दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई। यूनिट में भर्ती एक दर्जन बच्चों में दो बच्चों की एक ही रात में मौत हो जाने से हडकंप मच गया। परिजनों ने बताया कि रात में बिजली चली गई तो कर्मचारियों से जनरेटर चलाने कहा लेकिन पूरी रात जनरेटर नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें