कानपुर में पकड़े गए रोहिंग्या गिरोह के सरगना
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रुपयों के बदले नकली डॉलर देकर व्यापारी को ठगने वाले बांग्लादेश से आए रोहिंग्या गिरोह के सरगना समेत दो और शातिरों को कल्याणपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सीएए के विरोध में शहर में हुई हिंसा में इनके शामिल होने की आशंका है। पुलिस इस बारे में पड़ताल कर रही है।
सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि सीसामऊ के व्यापारी विजय बजाज को रुपयों के बदले डॉलर देने का झांसा देकर रोहिंग्या गिरोह ने ठगा था। तरीकुल मुल्ला, राजू खां और आलिया बेगम को गिरफ्तार किया गया था। जबकि इनके साथ मासूम शेख और अलामिन फरार हो गए थे।