कानपुर। बेतवा एक्सप्रेस के एसी सेकेंड कोच में 10 लाख रुपये के सोने के गहने उड़ाने में दो लुटेरे पकड़े गए। इनकी तलाश में आरपीएफ व जीआरपी शहडोल की टीम ने मंगलवार रात मालवीय विहार बर्रा में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। इनकी निशनदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी हरिओम गुप्त को भी हिरासत में लिया गया। शहडोल में दर्ज छिनैती के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात में चोरी का मामला दर्ज किया था। विवेचना में पुलिस को जानकारी मिली कि कानपुर के मालवीय विहार, बर्रा में रहने वाले विनय प्रणामी व सतीश ने माल पार किया था। पुलिस के अनुसार 12 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने सात लाख रुपये में बेचे गए हैं। पुलिस माल बरामदगी की कोशिश कर रही है। संवाद