कानपुर। चकेरी पुलिस छेड़खानी के आरोपी फर्जी महंत की तलाश में जुटी है, इस बीच सोमवार को आरोपी महंत ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। उसके इस अकाउंट पर अपलोड कई फोटो घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को दिखाईं थीं। चकेरी निवासी युवती ने जाजमऊ निवासी रामजी तिवारी को फर्जी महंत बता उसके खिलाफ 23 मई को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि रामजी तिवारी ने उनका यौन शोषण किया और दो साल तक ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। (संवाद)