कानपुर। ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और आउटर पर धीमी होते ही यात्रियों के मोबाइल फोन और सामान पर हाथ साफ करने वाले दो शातिरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के हरिशगंज पुल से झकरकटी की ओर जाने वाले रास्ते के नीचे चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। उनकी पहचान बाबूपुरवा निवासी इजहार अली उर्फ लाला उर्फ फैसल (25) और अल्तमस (20) के रूप में हुई है। इजहार अली बाबूपुरवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। संवाद