कन्नौज जिले के कस्बा छिबरामऊ में गुरुवार को लॉकडाउन के चलते श्रीराम रेस्टोरेंट बगैर अनुमति के खुला पाए जाने और भीड़भाड़ होने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
छिबरामऊ थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188/269/270 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।