फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

विज्ञापन
घायल कल्लू। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम रूर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं। चार युवकों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को खड़िनी चौकी क्षेत्र के ग्राम रूर निवासी कल्लू पुत्र अनुज कुमार खड़िनी स्थित गैस गोदाम से सिलिंडर लादकर बांटने के लिए जा रहे थे। तभी गांव के मोहित व इंद्रेश पुत्रगण राजबहादुर से जमीन की रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों से कई लोग आमने-सामने आ गए। इनमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में पहले पक्ष से कल्लू, दीपू, अभिषेक पुत्रगण अनुज कुमार, गीता पत्नी अनुज व बबली पुत्री अनुज, दूसरे पक्ष से मोहित व इंद्रेश पुत्रगण राजबहादुर, सुशीला देवी पत्नी राजबहादुर सहित आठ लोग घायल हो गए। जानकारी पर चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह पहुंच गए।
पुलिस ने घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से कल्लू, दीपू, अभिषेक व गीता को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। कल्लू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें