कानपुर में गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को मोतीझील मैदान पर ढाई लाख संगत ने लंगर छका। इस अवसर पर वित्त व संसदीय राज्य मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, विधायक सुरेंद्र, कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा सहित तमाम लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के दरबार में हाजिरी लगाई।
इस अवसर पर सुबह व शाम को रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। साथ ही, गुरु तेग बाहदुर की शाहदत पर विचार भी व्यक्त किए। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जो इतिहास सिख समाज का है। वैसा पूरी दुनिया में किसी का नहीं है, क्योंकि यह समाज इतनी कुर्बानियां देकर आज यहां तक पहुंचा है।