फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों पर ऐसा चढ़ा नशा कि 20 बीघा फसल को पानी में डुबाया

Fri, 10 Nov 2017 06:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात क्षेत्र के देवकली मदारपुर गांव में दो नशेडिय़ों की मनमानी से गांव के ही किसानों की करीब 20 बीघा आलू फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों से मुआवजे की मांग करते हुए आरोपी युवकों पर कार्यवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


 देवकली गांव निवासी अनिल कटियार पुत्र गया प्रसाद, रामकिशोर पुत्र बाबू लाल, सुभाष कटियार किसानों ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे उनके आलू के खेतों के पास लगे जय प्रकाश के विद्युत ट्यूबवेल पर कमलेश और विमलेश नशेबाजी कर रहे थे। नशेबाजी के दौरान ही उक्त दोनों ने सबमर्सिबल पंप खोल दिया।
विज्ञापन

खेतों में गांठ तक पानी भरा था

बर्वाद हुई आलू की फसल दिखाते पीड़ित किसान - फोटो : अमर उजाला
जिसका पानी आसपास आलू की फसल में भरने लगा। ग्रामीणों ने मना किया तो उक्त दोनों गाली-गलौज करने लगे। रात अधिक हो जाने के कारण सभी लोग मौके से चले आए।​गुरुवार की सुबह खेतों पर जाकर देखा तो उनके खेतों में गांठ तक पानी भरा था। आलू की फसल पूरी पानी में डूब चुकी थी। सभी पीड़ित किसानों ने उप जिलाधिकारी बिल्हौर से स्थलीय जांचकर मुआवजा और नशेबाजों पर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें