फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन यात्रियों से छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आउटर पर ट्रेनों की गति धीमी होने पर यात्रियों से छिनैती व चोरी करने के दो आरोपियों को जीआरपी ने दबोचा है। इनके कब्जे से 1.10 लाख रुपये कीमत के चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। दोनों पर पहले से भी केस दर्ज हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हैरिशगंज पुल से आगे जूही यार्ड की तरफ दो युवक स्ट्रीट लाइट के पोल के पीछे छिपे दिखे। दोनों को घेरकर पकड़ा गया। इनमें से एक शुक्लागंज के चंपापुरवा निवासी 21 वर्षीय आशू खान और कानपुर देहात के देवरहट निवासी शिवम निषाद है। दोनों स्टेशन के आउटर पर छिप कर ट्रेनों की गति धीमी होने पर खिड़की व दरवाजे के नजदीक खड़े यात्रियों के कीमती सामान को टारगेट करते हैं। आशू पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी से तीन और शिवम पर कानपुर देहात में एक व कानपुर में एक केस दर्ज है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें