कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौराहे पर स्थित धननेश्वर महादेव शिव मंदिर में रविवार रात चोरों ने दान पात्र पार कर दिया। सुबह दर्शन करने भक्त पहुंचे तो दान पात्र गायब था। भक्तों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। भक्तों के मुताबिक कुछ महीने पहले भी चोर दान पात्र चुरा ले गए थे। (संवाद)