कानपुर। जाजमऊ में बेकरी मालिक के घर से चार लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि नौ फरवरी को जाजमऊ के बाजपेईनगर ऊंचा टीला निवासी बेकरी मालिक रोहित गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी जेवर समेत चार लाख का माल पार कर दिया था। बुधवार की देर रात बुढ़िया घाट से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बुढ़िया घाट निवासी अरशद अली और स्वरूपनगर के छोटी घुट्टया निवासी राजा हाशमी बताया। (संवाद)