फोटो :
कानपुर। बर्रा के दरोगा चौराहे पर तीन अप्रैल को जूस की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें गौरव तिवारी उर्फ रबाडा और करन गुप्ता उर्फ अज्जू शामिल हैं। इन दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरिंदम मंडल और उसके दोस्त को बेरहमी से पीटा था। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गिरफ्तार गौरव और करन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। (संवाद)