कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र में किराया देने के दौरान एसबीआई कर्मी से पर्स लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सतबरी निवासी आशीष कुमार कानपुर के बड़ा चौराहे मेन ब्रांच में कार्यरत हैं। बीते तीन फरवरी को बैंक के काम से रावतपुर गए थे। ई-ऑटो में बैठकर लौट रहे थे। टाटमिल चौराहे पर ऑटो से उतरते ही चालक पर्स छीनकर भाग निकला था। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सीओडी पुल के नीचे से ई-ऑटो चालक करन वाल्मीकि और उसके साथी विकल को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। करन वाल्मीकि पर पहले से दो दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। वह नवाबगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। विकल के खिलाफ चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज है। जेल में ही दोनों की दोस्ती हुई थी। एक माह पहले ही दोनों छूटे थे। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। (संवाद)