कानपुर। रेलबाजार में पिछले कई दिनों से पर्ची सट्टा खिलवाने की सूचना पर बीते शनिवार की रात कैंट अस्पताल के पास पुलिस छापा मारा। मौके से मीरपुर निवासी इरिस्तखार अली उर्फ अली जान और फेथफुलगंज निवासी शकील को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सट्टा लगाने वाली पर्चियां और 2205 रुपये कैश बरामद किए। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।(संवाद)