फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सब्जी लेने निकले बुजुर्ग का मंडी के बाहर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। श्यामनगर निवासी संजय कुमार मिश्रा (45) निजी कंपनी में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी अनीता और बेटा हर्षित है। बड़े भाई राजेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे संजय घर से सब्जी लेने की बात कहकर निकले थे। देर तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोपहर करीब दो बजे हनुमंत विहार थाना पुलिस का फोन आया कि अर्रा रोड सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर परिजन ने शव की पहचान संजय कुमार मिश्रा के रूप में की। परिजन का अनुमान है कि संजय चक्कर आने से गिर गए होंगे और उनकी मौत हो गई। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें