फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में शहर के जुड़वा भाई राहुल व रोहित का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की ओर से देहरादून में 20 से 27 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा क्रिकेट कैंप व ट्रायल के आधार पर 20 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया है।
विज्ञापन


टीम 13 से 17 नवंबर तक श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट क्लब चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में शहर के जुड़वा भाई राहुल गुप्ता और रोहित गुप्ता का भी चयन हुआ है। राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है।

क्लब निदेशक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कैंप और ट्रायल में देशभर से प्रतिभाशाली पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन की सफलता में महासचिव संगीत चौहान और अध्यक्ष भूमिका यादव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि पैरा खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के माध्यम से समाज में नई पहचान और सम्मान मिले। भारतीय टीम श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी। दोनों भाइयों के चयन सभी ने शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि राहुल गुप्ता भविष्य निधि विभाग में अधिकारी हैं। उनके भाई रोहित गुप्ता भी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। देश में यह पहला अवसर है जब जुड़वा भाई एक साथ भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें