फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में भीषण दुर्घटना, 25 घायल, तीन की हालत गंभीर

Tue, 27 Jun 2017 04:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में दुर्घटना, घायल महिला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भीषण दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


देवी पूजन कर लौट रहे ट्रैक्टर में सवार एक ही परिवार के करीब 25 लोग घायल हो गए। इनमें कुछ रिश्तेदार भी हैं। ट्राली पलटने से हादसा हुआ। एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायल 10 लोगों को हर दो सीएससी के लिए रेफर किया गया है।

यह हादसा धाता थाना क्षेत्र के डेंडासाई गांव के पास सुबह 8:00 बजे हुआ। किशनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मठाठा गांव निवासी मंगल प्रसाद की ससुराल कौशांबी जिले में है। मंगल के बेटे की देवी पूजा के लिए परिवार के करीब 40 लोग सोमवार को ट्रैक्टर से कौशांबी गए थे। आज लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से गांव के पास पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में यह हुए घायल सुमित्रा, चंदी देवी, सुनीता देवी, रानी, रानू, रमेश, कन्हैया लाल, सोहन, रामअवतार, चंद्रावती, प्रेमा देवी, संगीता, चंदा, सुमन, शांति, सुनीता, देव शरण, रघुराज भी शामिल है। धाता एसओ राजेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जो गंभीर रुप से घायल हैं उन्हें सीएचसी और सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें