फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मेडिकल छात्रों के लिए बनेंगे 12 ब्लॉक, लेक्चर थिएटर की क्षमता बढ़ाने की तैयारी

Sun, 15 Sep 2019 03:36 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के मेडिकल कॉलेज में छात्रों के रहने के लिए 12 नए ब्लाक बनेंगे। इससे कालेज के छात्रावासों की क्षमता तीन हजार छात्र हो जाएगी। इसके साथ ही पुराने चार छात्रावासों को गिराया जाएगा। इनके भवन बहुत पुराने और जर्जर हो गए हैं। इस संबंध में मेडिकल कालेज ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही लेक्चर थिएटरों की भी क्षमता बढ़ाई जा रही है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज में पांच सौ एमबीबीएस छात्रों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जाने की तैयारी है। अभी कालेज में ढाई सौ एमबीबीएस की सीटें हैं।

मेडिकल कालेज में इस वक्त मेडिकल छात्रों की संख्या करीब 1300 है और क्षमता सिर्फ 900 छात्रों को रखने भर की है। इस वजह से छात्रावास में डबलिंग हो जाती है। कालेज के हॉस्टल बीएच एक, बीएच दो, बीएच पांच तथा पीजी हॉस्टल के भवन जर्जर हो गए हैं। इन्हें गिराए जाएगा। लेक्चर थिएटर की क्षमता अभी दो-ढाई सौ छात्रों की है। इसे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें