फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी की आड़ में बेची जा रही नकली कीटनाशक, 12 लाख का माल बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2019 09:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नकली कीटनाशक बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के रायपुरवा के कारवालो नगर में मंगलवार को एक दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली कीटनाशक बरामद किया। आरोपी पिछले कई वर्षों से ब्रांडेड कंपनी के नाम पर कीटनाशक बेच रहा था। कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामद कीटनाशक तकरीबन 12 लाख रुपये की कीमत का है।
विज्ञापन


गुरुग्राम, हरियाणा स्थित पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड कीटनाशक उत्पाद बनाती है। कंपनी के जांच अधिकारी चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि उनको कुछ महीने पहले जानकारी हुई कि कानपुर के रायपुरवा स्थित एक दुकान से उनकी कंपनी के नाम से नकली माल (कीटनाशक) सप्लाई किया जा रहा है। शहर आकर उन्होंने जानकारी की और रायपुरवा पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कारवालो नगर स्थित रंजीत कुमार निषाद की दुकान पर छापा मारा गया।

यहां पर 1340  शीशी नकली कीटनाशक मिला। साथ ही कंपनी का रैपर, क्यूआर कोड, ढक्कन और शीशी आदि बरामद हुईं। चंद्रेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, ट्रेडमार्क अधिनियम, कॉपीराइट एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले पांच छह वर्षों से नकली कीटनाशक ब्रांडेड कंपनी की दरों पर बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें