फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल हो गया था स्टीयरिंग, पलटी स्कूल बस, 12 बच्चे घायल

Wed, 26 Jul 2017 01:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी में उरई के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम आल विजवाहा के पास मंगलवार सुबह बच्चों से भरी स्कूली बस खंती में पलट गई। इससे 12 बच्चे घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अभिभावकों की ओर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराने पर उसे छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस का स्टीयरिंग फेल हो गया था, जबकि पुलिस का कहना है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। 
विज्ञापन


औरैया शहर के बीबीएस एकेडमी पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार सुबह कुठौंद क्षेत्र के ग्राम नावर सहित आसपास के गांवों से करीब दो दर्जन बच्चों को लेकर स्कूल लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक ग्राम आल विजवाहा के पास एक बाइक सवार अचानक बस के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस खंती में पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। शीशे तोड़ कर बच्चों को बाहर निकाला। एंबुलेंस व निजी वाहन से 12 बच्चों को औरैया जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक हुसेपुरा निवासी बलवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। स्कूल के डायरेक्टर सौरभ भूषण भी मौके पर पहुंचे। अभिभावकों की ओर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराने पर चालक को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष एचएल वर्मा ने बताया कि बस सालभर पुरानी है। फिटनेस व अन्य कागजात दुरुस्त पाए गए हैं। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रत्यक्षदर्शी बोले, फेल हो गया था बस की स्टीयरिंग
-पुलिस ने कहा, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा
-औरैया के स्कूल की बस लेने आई थी जालौन के बच्चे
-बस में थे दो दर्जन से ज्यादा बच्चे, कुठौंद क्षेत्र में हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें