फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ट्रेनाें से जाने की बनाई है याेजना ताे उठानी पड़ सकती है परेशानी

Wed, 29 Nov 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कोहरे की वजह से कई ट्रेनें हुई हैं कैंसिल
अाप ने छुट्टियों की तैयारी कर ली है अाैर महीनेभर पहले से रिजर्वेशन भी करा रखे हैं ताे अापकी मास्ती करने की इस याेजना काे भारतीय रेल की 'नजर' लग सकती है। रेलवे ने काेहरे के चलते 12 ट्रेनें ढाई महीने के लिए निरस्त कर दी हैं। महीनों पहले ही रिजर्वेशन करा लेने के चलते अाप काे परेशानी उठानी पड़ सकती है।   
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
मौसम की मार
रेलवे ने कानपुर से आने जाने वाली 12 ट्रेनाें काे एक दिसंबर से ढाई महीने के लिए निरस्त कर दिया है। रेलवे ने ये फैसला काेहरे के बढ़ते कहर काे देखते हुए ल‌िया। इसी के साथ रेलवे ने यह भी घाेषणा की है ‌क‌ि कानपुर से जाने वाली 16 ट्रेनाें के फेरे घटेेगें वहीं छह ट्रेनें बिना कानपुर आए संचालित होंगी।  15 फरवरी तक यह ट्रेनें नहीं चलेंगी। मौसम की मार के चलते ट्रैक से लोड कम करने के लिए हर साल की तरह इस बार भी रेलवे ने यह व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
15 फरवरी तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस (अप-डाउन), प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस (अप-डाउन), फैजाबाद-कानपुर अनवरगंज (14221/14222 अप-डाउन), लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप-डाउन), अलीपुरद्वार-नई दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस (अप-डाउन), हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (अप-डाउन) ट्रेनें एक दिसंबर से 15 फरवरी तक नहीं चलेंगी।
 

4 of 6
डेमो पिक
रेलवे ने घटाये इन ट्रेनाें के चक्कर
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति बुधवार, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति गुरुवार, गया-नई दिल्ली महाबोधी सोमवार, नई दिल्ली-गया महाबोधी मंगलवार, जय नगर-र्नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी गुरुवार, नई दिल्ली-जय नगर स्वतंत्रता सेनानी शुक्रवार को नहीं चलेंगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ गुरुवार, आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ बुधवार, पटना-कोटा एक्सप्रेस शुक्रवार, कोटा-पटना एक्सप्रेस शनिवार, आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस गुरुवार, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात बुधवार, मालदा टाउन दिल्ली फरक्का (13413) सोमवार, मालदा टाउन दिल्ली फरक्का (13483) शुक्रवार और दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का (बुधवार), दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का (रविवार) को नहीं चलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
कानपुर नहीं अाएंगी ये ट्रेनें
इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस (12403/12404) एक दिसंबर से 14 फरवरी तक मथुरा से जयपुर के बीच चलेगी। हावड़ा-श्री गंगानगर एक्सप्रेस (13007/13008)  एक दिसंबर से 15 फरवरी तक आगरा से श्री गंगानगर के बीच चलेगी। ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेेस (11123/11124) लखनऊ से ग्वालियर के बीच ही चलेगी। इसके अलावा कोटा-पटना एक्सप्रेस कानपुर-टूंडला-आगरा के बजाय कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा होकर चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें