फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया अब दिखेंगी बॉलीवुड फिल्म 'गालिब' में

Sun, 17 Dec 2017 08:32 AM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका चिखलिया
टेलीविजन के लोकप्रिय सीरियल रामायण में सीता का रोल करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया बड़े पर्दे पर अहम किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। दरअसल दीपिका इन दिनों घनश्याम पटेल और मनोज गिरी की फिल्म 'गालिब' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग यूपी के इलाहाबाद और नैनी में चल रही है।
जानें फिल्म 'गालिब' के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 4
बॉलीवुड फिल्म गालिब की शूटिंग के दौरान दीपिका, ओमेंद्र और डॉ. अनिल रस्तोगी
बॉलीवुड फिल्म गालिब में मुंबई के जानेमाने कलाकारों के साथ दो महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कानपुर शहर के थिएटर आर्टिस्ट भी नजर आयेंगे।फिल्म में दिखाया गया है कि एक आंतकवादी का बेटा और उसकी पत्नी अगर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें किन-किन मुश्कलों का सामना करना पड़ता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म गालिब की शूटिंग के दौरान डॉ. अनिल रस्तोगी और डॉ. ओमेंद्र वर्मा
कानपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी डा.ओमेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरिवा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म गालिब की शूटिंग अभी नैनी व इलाहाबाद में चल रही है। फिल्म में गालिब के पिता नजी़र के बेहद करीबी दोस्त तिवारी जी का किरदार डा. ओमेन्द्र निभा रहे हैं जबकि गालिब की स्कूल टीचर मीनाक्षी की भूमिका मूल रूप से कानपुर की ही आनामिका शुक्ला ने की है। आनामिका पिछले 8 सालों से मुंबई में हैं और कई धारावाहिकों, फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
बॉलीवुड फिल्म गालिब के कलाकार
10 से 12 दिसंबर तक इस शेड्यूल में आनामिका व डा. ओमेन्द्र के विभिन्न दृश्यों का फिल्मांकन किया गया जिनमें दीपिका चिखालिया (रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण की सीता, इस फिल्म में गालिब की अम्मी शबाना), वरिष्ठ थिएटर एक्टर डॉ. अनिल रस्तोगी जी (इशकजादे फेम, इस फिल्म में गालिब के दादा बशीर साहब), डॉ.अनीता सहगल (जानी मानी एंक और अभिनेत्री, इस फिल्म में गालिब के स्कूल की प्रिंसिपल), मीर सरवर (बजरंगी भाईजान में मुन्नी के पिता, इस फिल्म में गालिब के वालिद नजी़र), निखिल पिताले यानी गालिब की भूमिका में अजय आर्या (क्राइम पेट्रोल फेम, इस फिल्म में गालिब के स्कूल टीचर शेखर) व अनिता तिवारी (तिवारी जी की पत्नी) ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाये हैंं।  साथ ही गालिब के दोस्त शक्ति के दादा के रोल में कानपुर के उमेश शुक्ला भी दिखेंगे। फिल्म के निर्माता घनश्याम पटेल और एक्जीक्यूटिव प्रोडूसर कमलेश पटेल हैं। गालिब के स्क्रिप्ट राइटर धीरज मिश्रा व निर्देशक मनोज गिरी और सिनेमाटोग्राफर परमिंदर पांडे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें