दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इसके चलते कुछ देर के लिए द्विवार्षिक चुनाव स्थगित करना पड़ा। बाद में दोपहर के बाद चुनाव प्रक्रिया कराई गई और देर रात परिणाम घोषित किए गए।
कार्यक्रम की तारीख बदलने पर भी थी नाराजगी
विवाद की एक वजह जगदंबा श्याम प्रचार समिति के कार्यक्रम की तारीख बदलना भी बताई गई। संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, यह कार्यक्रम हर वर्ष 15 अगस्त को होता था, लेकिन इस बार दो अगस्त को आयोजित किया गया। इसे लेकर भी कुछ सदस्यों में नाराजगी थी।
देर रात घोषित हुए चुनाव परिणाम
अग्रवाल समाज के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम देर रात घोषित किए गए। इसमें अभिनव अग्रवाल, आदित्य पोद्दार, अरुण कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार जिंदल, बालकृष्ण देवड़ा, दीपक अग्रवाल (चंद्रगंगा), दीपक अग्रवाल, गिरिराज किशोर अग्रवाल, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मांगे राम गर्ग, मनोज कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार गर्ग, पवन कुमार भीमसरिया, प्रदीप केडिया, राधेश्याम अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, रोहित तुलस्यान, संजय अग्रवाल (किदवई नगर), सत्यनारायण सिंघानिया, श्रवण कुमार अग्रवाल, सुनील कानोडिया और सुरेश नौसरिया विजेता घोषित हुए।
विजेता चुनेंगे पदाधिकारी
मंत्री आदित्य पोद्दार ने बताया कि निर्वाचित सदस्य जल्द ही आपसी सहमति से अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे।