फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में छापेमारी की सूचना से खलबली

Thu, 08 Dec 2016 12:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

अफसरों, कर्मचारियों और यूनियन नेताओं के घनघनाते रहे फोन
शहर में कभी भी धमक सकती है प्रवर्तन निदेशालय की टीम 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के 40 बैंकों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की सूचना से शहर के बैंकों में खलबली मची रही। टीवी पर खबर फ्लैश होते ही बैंकों के आला अफसरों, कर्मचारियों और यूनियन नेताओं के फोन घनघनाने लगे। अधिकतर ने एक दूसरे की खैरियत पूछी और बैंक का हाल जाना।
विज्ञापन


बैंकों के सूत्र बताते हैं कि छापेमारी की सूचना से अफसर और कर्मचारी पूरा दिन अलर्ट मोड पर रहे। दूसरे बैंकों के संपर्क सूत्रों से यह भी कहते रहे कि कोई सूचना मिले तो तत्काल बताएं। कई बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने तो पत्रकारों से भी खबर की हकीकत जानी। यह भी जानने का प्रयास किया कि शहर के किसी बैंक में छापा तो नहीं पड़ा है।

बता दें कि नोटबंदी के बाद हजार व पांच सौ के नोटों को कमीशन पर बदलने का खेल बैंकों में चल रहा है। एक्सिस बैंक समेत कई बैंक आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। इसी गड़बड़झाले की पड़ताल करने प्रवर्तन निदेशालय की टीमें निकली हैं। बुधवार को लखनऊ समेत देश भर के 40 बैंकों में छापेमारी की सूचना मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें