फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवा पेज के लिए.......

Fri, 23 Jan 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। विकास खंड मलासा के पुलंदर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बारा की टीम को हराकर तुर्कीमऊ टीम ने मैच जीत लिया। बारा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करती हुए बारा टीम 18 ओवर में 131 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसके जवाब में खेलते हुए तुर्कीमऊ की टीम ने आठ ओवर में ही 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज दीपक 13 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। जबकि विमल ने 19 गेंदों में 55 रन बनाए। आयोजनकर्ता दयूल बाबा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष धर्मवीर, प्रधान प्रतिनिधि वीके तिवारी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। अंपायर की भूमिका राधा मोहन, मोहित सिंह परमार, बउआ भदौरिया ने निभाई। कमेंटेटर मधुर सिंह चौहान, सुरजीत यादव, बब्लू संखवार और स्कोरर भरत सहित दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें