इटावा में दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित टूंडला जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण पहले से कई ट्रेनें रद्द चली आ रही हैं। शुक्रवार को टूंडला से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर को सुबह अचानक रद्द कर दिया गया।
यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए टूंडला कंट्रोलर ने जोधपुर हावड़ा को तीन स्टेशनों पर ठहराव देकर रवाना किया गया। टूंडला से चलकर कानपुर को जाने वाली पैसेंजर सुबह के करीब 9 बजे इटावा स्टेशन पर पहुंचती है।