फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TTE and GRP Fight: टीटीई और जीआरपी जवानों के बीच मारपीटका मामला, 15 को नोटिस...फुटेज खंगाले

Tue, 22 Aug 2023 06:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रयागराज रेलवे एसपी ने इस मामले में फतेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। सोमवार को किसी रेलवे कर्मचारी ने जीआरपी थाने आकर बयान दर्ज नहीं कराए। इन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
कानपुर पहुंची जीआरपी सीओ सुनीता सिंह जीआरपी इंस्पेक्टर कानपुर से पूछताछ करती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब दो बजे टीटीई और जीआरपी फतेहपुर के जवानों के बीच हुई मारपीट की जांच शुरू हो गई है। जीआरपी सीओ सुनीता सिंह की अगुवाई में जांच टीम ने जीआरपी और रेल अफसरों से पूछताछ की। जीआरपी के जवानों का केपीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन

15 लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। जांच में सेंट्रल स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज, घटना के वायरल वीडियो क्लिप का परीक्षण कराया जा रहा है। सीओ जीआरपी सुनीता सिंह ने कानपुर जीआरपी थाना प्रभारी आरके द्विवेदी और रेलवे के जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
एनसीआरएमयू के शाखा मंत्री विक्रम यादव और एनसीआरईएस के मंडल अध्यक्ष मानसिंह ने जीआरपी जवानों को दोषी मानकर तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रयागराज रेलवे एसपी ने इस मामले में फतेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। सोमवार को किसी रेलवे कर्मचारी ने जीआरपी थाने आकर बयान दर्ज नहीं कराए। इन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

लाइन हाजिर एसओ, सिपाहियों का हुआ मेडिकल
फतेहपुर में तैनात रहे जीआरपी के लाइन हाजिर एसओ साहब सिंह, साथी सिपाही धनंजय, कुलदीप यादव और हरेंद्र वर्मा ने केपीएम अस्पताल जाकर मेडिकल कराया है। साहब सिंह ने तहरीर देकर मारपीट में चोटें लगने की बात कही थी।

चालान करने और चेनपुलिंग करने के अधिकार पर जांच
  • ट्रेन में बिना टिकट चढ़ने वाले यात्री का चालान होता है या चेकिंग दल चेनपुलिंग कर सकता है।
  • विवाद की स्थिति में चेकिंग दल ने मेमो दिया या नहीं। कंट्रोल रूम को फोन पर क्या जानकारी दी गई और ट्रेन रोकने की अनुमति मिली या नहीं।

रेलवे की हाईपावर कमेटी जांच के लिए आज आएगी सेंट्रल
रेलवे की उच्च स्तरीय जांच कमेटी घटना की जांच करने मंगलवार को कानपुर सेंट्रल आएगी। इस कमेटी में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संरक्षाधिकारी और आरपीएफ के डीएससी हैं।
विज्ञापन

जीआरपी स्टाफ के साथ ट्रेन के चेकिंग दल के विवाद के मामले में सीओ जीआरपी सुनीता सिंह ने जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर जीआरपी एसओ को जांच रिपोर्ट आने तक लाइन हाजिर किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  -अष्टभुजा सिंह, एसपी रेलवे, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें