यूपी के कानपुर में एक बार माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी लेकिन पुलिस की सतर्कता की वजह से ऐसा हो नहीं सका। कानपुर रावतपुर गांव में रविवार के बवाल के बाद सोमवार को कुछ शरारती तत्व फिर बवाल करने की तैयारी कर रहे थे। इस क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुमार उर्फ राजू पर दूसरे संप्रदाय के एक युवक ने हमला कर दिया। कट्टे की बट और पत्थर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में घरों की तलाशी के दौरान काफी मात्रा में ईंट-पत्थर मिले हैं, जिन्हें हटवा दिया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस, पीएसी और पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
2 of 11
एसपी पश्चिम और तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने कराया मेडिकल
रावतपुर के रजियाना मुहल्ला निवासी अशोक कुमार सुबह 7:00 बजे दूध और गृहस्थी का सामान खरीदने दुकान पर जा रहा था। अशोक ने बताया कि इमाम चौक के पास मोहसिन नाम के युवक ने उसे पकड़ कर बेवजह पीटा। शोर मचाने परमोहसिन भाग निकला। घटना से इलाके का माहौल गर्माने लगा। सूचना मिलते ही डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी सोनिया सिंह, एसपी पूर्वी अनुराग आर्या, एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी कंट्रोल रूम भी पहुंच गए। नाकेबंदी कराकर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया। गलियों और सकरे रास्तों पर भी फोर्स तैनात कर दी। इलाके में धारा 144 लागू है।
विज्ञापन
3 of 11
पथराव में चुटहिल एसपी पश्चिम डॉ. गौरव व तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने सोमवार को हैलट में अपना इलाज और मेडिकल कराया
इन क्षेत्रों की दुकानें बंद रहीं
रावतपुर गांव, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, काकादेव एम ब्लाक, गुप्ता मार्केंट, रामलला रोड बाजार, एकता चौराहा बाजार, मथुरा नगर, मसवानपुर, धोबियाना, शिव मंदिर मसवानपुर, नमक फैक्ट्री चौराहा, छपेड़ा पुलिया, आवास विकास-एक तक दुकानें बंद रहीं। लोग दहशत के चलते घरों से निकलने में बचते रहे। रावतपुर गांव के बवाल का असर इन इलाकों पर नजर आया।
4 of 11
उपद्रवियों पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी
100 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर लगी संगीन धाराएं
कानपुर के रावतपुर में हुए सांप्रदायिक संघर्ष और पुलिस पर पथराव के मामले में दरोगा अमरेंद्र बहादुर सिंह ने 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें कई उपद्रवियों को चिह्नित कर विवेचना में उनके नाम खोल दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा, धार्मिक उन्माद भड़काने समेत कई संगीन धाराए लगी हैं। सेवन सीएलए भी लगा है। पुलिस की गाड़ियां तोड़ने, पुलिस पर हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन और पुलिस कर्मियों ने तहरीर दी है। माना जा रहा है कि मामले में तीन और रिपोर्ट जल्द दर्ज हो जाएंगी। उधर, पथराव में चुटहिल एसपी पश्चिम डॉ. गौरव व तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने सोमवार को हैलट में अपना इलाज और मेडिकल कराया।
विज्ञापन
5 of 11
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से तीन और एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी
रावतपुर पुलिस चौकी में तैनात दरोगा अमरेंद्र बहादुर सिंह ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार को रावतपुर गांव स्थित रामलला मंदिर से रामलला सभा ने शोभा यात्रा निकाली थी। शोभा यात्रा में 100 से ज्यादा लोग तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते हुए चल रहे थे। उन लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले नारे लगाने, पथराव कर अफरा-तफरी मचाने और गाली-गलौच करने, साउंड सिस्टम फेंकने से हालात बिगड़े थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में बलवा, धमकी, गाली-गलौच, मारपीट, सरकारी कर्मचारी को गंभीर चोट पहुंचाना, धार्मिक उन्माद भड़काना, किसी धर्म और जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचाना समेत अन्य संगीन धाराएं लगी हैं। सेवन सीएलए लगा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कई उपद्रवियों को चिन्हित कर दिया है। उनके नामों का खुलासा भी हो गया है। पुलिस ने शक के आधार पर 15 लोगों को उठाया है। अब तक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 34 पहुंच गई है। पुलिस का गुपचुप तरीके से धर-पकड़ अभियान जारी है।
विज्ञापन
6 of 11
एसपी व तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने कराया मेडिकल
एसपी व तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने कराया मेडिकल
रविवार को रामलला मंदिर के बाहर हुए पथराव में एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर, काकादेव थाने के दरोगा पुष्पराज, सिपाही अभिषेक और शिवपाल को चोट आई हैं। सोमवार दोपहर एसपी और तीनों पुलिस कर्मी हैलट इमरजेंसी पहुंचे। मेडिकल कराने के बाद सभी ने अपना इलाज कराया।
विज्ञापन
7 of 11
तुरंत पहुंचे डीएम, एसएसपी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
एसएसपी का बयान
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से तीन और एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी। इनमें पथराव कर पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने (एडीजी, एसएसपी समेत पुलिस की कई गाड़ियों को तोड़ने ) व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होगी। उपद्रवियों पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
8 of 11
इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस, पीएसी और पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात
इनके घरों में मिले पत्थर
सोमवार दोपहर एसपी कंट्रोल रूम आशुतोष मिश्रा, एसीएम-छह हरिशचंद्र यादव और सीओ कल्याणपुर रजनीश वर्मा व नगर निगम के अधिकारी अतुल कृष्णा ने रावतपुर गांव में दीवाना गली में कई घरों की चेकिंग की। मोहम्मद खान, दिनेश दिवाकर समेत कई घरों की छत पर ईंट-पत्थर मिले हैं। नगर निगम टीम ने लोडर में भरकर वहां से हटा दिया। अफसरों का कहना है कि अभी संवेदनशील स्थानों, घरों और संदिग्धों की छानबीन की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि घरों में ईंटे किस मकसद से रखे गए थे। लोगों का कहना है कि ईंट मकान निर्माण के लिए इकट्ठा कर रखे थे, न किसी अन्य मकसद से।
9 of 11
दुकानें बंद रहीं
आरएएफ व पीएसी भी तैनात
रावतपुर गांव और जूही परमपुरवा में पीएसी और पैरा मिलेट्री फोर्स को बुलाया गया है। शहर में पीएसी और पैरा मिलेट्री की पांच कंपनियां आ गई हैं। पैरा मिलेट्री व पीएसी को दोनों स्थानों पर बराबर-बराबर तैनात किया गया है। रावतपुर में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) तीन एसपी, तीन सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 25 दरोगा, 300 सिपाही के अलावा भारी संख्या में होमगार्ड, एसपीओ, सिविल डिफेंस, पीस कमेटी के लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया है। इतना ही फोर्स जूही परमपुरवा में तैनात किया गया है।
10 of 11
गलियों और सकरे रास्तों पर भी फोर्स तैनात
पुलिस व खुफिया ने जुटाया ब्योरा
रावतपुर में बवाल के बाद पुलिस और खुफिया इंकाई के लोग सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को रातवपुर गांव, रामलला रोड, बर्तनवाली गली, पुराना डाकघर वाली लगी और आसपास के कई मुहल्ले में पुलिस और खुफिया के लोग पहुंचे। तमाम परिवार के लोगों से बातचीत की।
कई जगह रखे हैं ताजिये
रामलला मंदिर की रामलीला कार्यक्रम में भरत मिलाप न हो पाने और तय रूट से मुहर्रम का जुलूस न निकलने से दोनों संप्रदाय के लोगों में नाराजगी है। इलाके में कई जगह ताजिये रखे हुए हैं। रामलीला कमेटी के लोगों ने भी सोमवार को रामलला मंदिर परिसर में बैठक की। खुफिया ने इन बातों का जिक्र करते हुए शासन व आला अफसरों को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।